Pulwama Revenge | भारत ने pok मे jaish के ठिकानो पर गिराए 1000 किलो बम। पुलवामा का बदला | पुलवामा का बदला
भारत ने पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकियो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज मंगलवार तड़के 3.30 बजे मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा के पार POK (Pakistan occupied Kashmir) में घुसकर हवाई हमला किया। हमारे देश के 12 मिराज विमानों ने 1000 किलो बम बरसाए। इसमें पाकिस्तान के कई आतंकी कैंप तबाह हुए जिसमे कई आतंकियो के मारे जाने की आशंका हैं। अभी तक स्पस्ट नेही हो पाया है की कितने आतंकी मारे गए है। कल ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना प्रमुखो की बैठक बुलाई थी। इसी वजह से भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के तुरंत बाद पाक विदेश मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाई है। हम आपको फिर से याद दिलाना चाहेंगे की 14 फरवरी को पुलवामा मे हुये फिदायीन हमले में हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। और इस करना हमले की ज़िम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
Airforce attack on pok
हमारे सूत्रों के अनुसार – हमारे भारतीय लड़ाकू विमानों ने आज सुबह 03:10 AM पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी। और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर मे छुपे जैश के ठिकानो को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। जहा पे वायु सेना ने हमला किया है वो जगह LINE OF CONTROL से करीब 50 किलोमीटर दूर PAKISTAN OCCUPIED KASHMIR मे है।

0 Comments